चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : चोरी के छह मोटर साइकिल को इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार की रात महदिपुर के एक खाली इलाके से पुलिस ने सभी मोटर साइकिलें बारमद की. हांलाकि इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार करने में विफल रही है. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि पिछले […]
विज्ञापन
मालदा : चोरी के छह मोटर साइकिल को इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार की रात महदिपुर के एक खाली इलाके से पुलिस ने सभी मोटर साइकिलें बारमद की. हांलाकि इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार करने में विफल रही है.
इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि पिछले कइ महीने से मालदा शहर के विभिन्न इलाकों से मोटर साइकिलों की चोरी हो रही थी. इस गैंग को पकड़ने के लिये पुलिस भी तैयार थी. शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया और चोरी हुए छह मोटर साइकिल बरामद कर लिये. रविवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिलों को उनके मालिकों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










