इनाम के लालच में फंसा 1100 रुपये का लगा चूना

Published at :29 Aug 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
इनाम के लालच में फंसा 1100 रुपये का लगा चूना

सिलीगुड़ी : फरजी कंपनी के झांसे में आये एक विद्यार्थी के लिए इनाम जीतने का लालच महंगा साबित हो गया. इनाम की लालच में खोये विद्यार्थी को मोबाइल रिचार्ज के नाम पर 1100 रुपये का चूना भी लगा और उल्टे सलाखों के पीछे भी पहुंच गया. सिलीगुड़ी के कॉलेजपाड़ा के चिल्ड्रेन पार्क के नजदीक इलेक्ट्रिक […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : फरजी कंपनी के झांसे में आये एक विद्यार्थी के लिए इनाम जीतने का लालच महंगा साबित हो गया. इनाम की लालच में खोये विद्यार्थी को मोबाइल रिचार्ज के नाम पर 1100 रुपये का चूना भी लगा और उल्टे सलाखों के पीछे भी पहुंच गया. सिलीगुड़ी के कॉलेजपाड़ा के चिल्ड्रेन पार्क के नजदीक इलेक्ट्रिक ऑफिस के पास स्थित एक इंटरनेट कैफे के मालिक अविक दास की शिकायत पर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने रविवार को दिन के 11.30 बजे मुंशी प्रेमचंद महाविद्यालय के दूसरे वर्ष के एक छात्र दीपेश पुन को मोबाइल रिचार्ज कराने के बावजूद 1100 रुपये नहीं देने के आरोप में कैफे से ही गिरफ्तार कर लिया.
दीपेश सालूगाड़ा के राजफाफरी निवासी टेक बहादुर पुन का लड़का है. पुलिस के गिरफ्तार करने से पहले दीपेश ने अपने परिजन और कई साथियों को कैफे बुलाने की काफी कोशिश भी की, लेकिन आधे घंटे बाद भी कोई नहीं आया और दुकानदार को रूपये नहीं चुका सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola