टीएमसी ने मनाया स्थापना दिवस

सिलीगुड़ी : तणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 28 अगस्त यानी रविवार को पूरे बंगाल के साथ ही सिलीगुड़ी में भी स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. युवा तणमूल कांग्रेस के बैनर तले आसीघर स्थित जयकांत स्टेट प्राइमरी स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ टीएमसी के दार्जिलिंग जिला […]
सिलीगुड़ी : तणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 28 अगस्त यानी रविवार को पूरे बंगाल के साथ ही सिलीगुड़ी में भी स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. युवा तणमूल कांग्रेस के बैनर तले आसीघर स्थित जयकांत स्टेट प्राइमरी स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ टीएमसी के दार्जिलिंग जिला इकाई के अध्यक्ष व पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया.
युवा टीएमसी के दार्जिलिंग जिला के अध्यक्ष विकास सरकार ने बताया कि दिनभर आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच जीतकर पूर्व चयनपाड़ा एकादश चैम्पियन हुई और चंदन एकादश हाथियाडांगा रनर्स हुई. वहीं, सिलीगुड़ी कॉलेज कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के युवाओं और छात्र समर्थकों ने अब-तक के विभिन्न आंदोलन के दौरान शहीद हुए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोरदार सलामी दी. इस दौरान तणमूल नेता और पार्षद रंजन सरकार, कृष्ण चंद्र पाल के अलावा भारी तादाद में छात्र समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










