चाय श्रमिकों ने किया हाइवे जाम, प्रदर्शन

सिलीगुड़ी: दुर्गापूजा से पहले सिलीगुड़ी के निकट दागापुर चाय बागान खोलने की मांग पर कांग्रेस समर्थित चाय श्रमिक संगठन इंटक ने सड़क जाम कर विरोध जताया. शनिवार की सुबह इंटक नेता आलोक चक्रवर्ती के नेतृत्व में बागान के चाय श्रमिक के साथ ही उनके बच्चे भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पूरे बागान में […]
सिलीगुड़ी: दुर्गापूजा से पहले सिलीगुड़ी के निकट दागापुर चाय बागान खोलने की मांग पर कांग्रेस समर्थित चाय श्रमिक संगठन इंटक ने सड़क जाम कर विरोध जताया. शनिवार की सुबह इंटक नेता आलोक चक्रवर्ती के नेतृत्व में बागान के चाय श्रमिक के साथ ही उनके बच्चे भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
पूरे बागान में विरोध रैली निकालकर आंदोलनकारी श्रमिकों ने सिलीगुड़ी से सुकना जाने वाले मार्ग को करीब एक घंटे के लिये जाम कर दिया. इस दौरान सिलीगुड़ी और सुकना के बीच वाहनों की आवजाही बंद रही. इंटक नेता आलोक चक्रवर्ती ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले किसी भी कीमत पर इस बागान को खुलवाना होगा, अन्यथा बागान श्रमिक और उनके परिवार के लोग बड़ी मुसीबत में फंस जायेंगे. उन्होंने कहा कि बीते 24 अगस्त को बागान खोलने के लिये मालिक पक्ष के खिलाफ एक रैली निकाली गयी थी लेकिन उससे कोई लाभ नहीं हुआ.
आज के आंदोलन के द्वारा फिर से मालिक पक्ष को अल्टीमेटम दिया गया. पूजा से पहले बागान नहीं खोलने पर श्रमिकों को साथ लेकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा.बागान श्रमिकों का कहना है कि पूजा से पहले श्रमिकों को बोनस ना देने के लिये मालिकों ने एक साजिश के तहत बागान को बंद कर दिया है. इसकी शुरूआत स्वतंत्रता दिवस के दिन ही हो गयी थी.
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दागापुर चाय बागान में स्वतंत्रता दिवस पालन किया गया. श्रमिकों का आरोप है कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर बागान की ओर से श्रमिकों को लड्डू बांटे जाते थे. लेकिन इस वर्ष नये बागान प्रबंधक रंजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू के बदले एक-एक चॉकलेट पकड़ा दिया. बागान प्रबंधन के इस रवैये से श्रमिक आंदोलन के लिए मजबूर हुए. उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को लड्डू के बदले चॉकलेट बांटने को लेकर 17 अगस्त को श्रमिक और प्रबंधक के बीच भारी झड़प हो गयी थी. इसके बाद 19 अगस्त को प्रबंधक बागान बंद कर निकल गये. बागान बंद होने श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. घटना के बाद से बागान खोलने को लेकर आंदोलन शुरू हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










