65 वर्षीय महिला का सफल घुटना प्रत्यारोपण

Published at :28 Aug 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
65 वर्षीय महिला का सफल घुटना प्रत्यारोपण

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के प्रसिद्ध नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर हॉस्पीटल में एक 65 वर्षीय महिला का सफल बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) सर्जरी हुआ. सर्जरी के बाद महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. घुटनों की दर्द से पीड़ित बिहार की 65 वर्षीय महिला राघो देवी कुछ दिन पहले नेवटिया में इलाज के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के प्रसिद्ध नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर हॉस्पीटल में एक 65 वर्षीय महिला का सफल बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) सर्जरी हुआ. सर्जरी के बाद महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. घुटनों की दर्द से पीड़ित बिहार की 65 वर्षीय महिला राघो देवी कुछ दिन पहले नेवटिया में इलाज के लिए आयी थी. उनकी अवस्था काफी खराब थी और वह चलने फिरने में एक तरह से असमर्थ हो चुकी थी. घुटनों में दर्द के कारण वह काफी परेशान थी.
यहां आने के बाद ऑर्थोपिडिशियन एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ सौरभ जे शिरगुप्पे ने उनकी जांच की और बताया कि दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण करना होगा और इसके लिए सर्जरी करनी होगी. ऑपरेशन के बाद वह पहले की तरह जिंदगी जी सकती हैं. महिला द्वारा ऑपरेशन के लिए तैयार होने के बाद उनका सफल ऑपरेशन हुआ है.

डॉ शिरगुप्पे ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज एक से दो दिन के भीतर अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है और चार से पांच दिनों के अंदर वॉकर की सहायता से चलने-फिरने लगता है. तीन से चार महीने बाद मरीज बिना किसी दर्द के पहले की तरह आम जिंदगी जी सकता है और उसे घुटनों में दर्द नहीं होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola