उत्तर बंगाल के मंत्रियों और विधायकों का लगा जमावड़ा

Published at :26 Aug 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बंगाल के मंत्रियों और विधायकों का लगा जमावड़ा

उत्तरकन्या में डेवलपमेंट कमेटी की हुई पहली बैठक सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के चहुमुखी विकास के लिए हाल में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नवगठित डवलपमेंट कमेटी की गुरूवार को पहली बैठक हुयी. यह मीटिंग सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में कमेटी के चेयरमैन व मंत्री अरूप विश्वास की अगुवायी में हुयी. […]

विज्ञापन
उत्तरकन्या में डेवलपमेंट कमेटी की हुई पहली बैठक
सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के चहुमुखी विकास के लिए हाल में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नवगठित डवलपमेंट कमेटी की गुरूवार को पहली बैठक हुयी. यह मीटिंग सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में कमेटी के चेयरमैन व मंत्री अरूप विश्वास की अगुवायी में हुयी.
इस पहली बैठक में ममता सरकार में उत्तर बंगाल के समस्त मंत्री और विधायकों का जमावड़ा लगा. बैठक में श्री विश्वास के अलावा पर्यटन मंत्री गौतम देव, उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, चाय उद्योग विकास हेतु नवगठित टी डायरेक्टरेट के चेयरमैन व विधायक सौरभ चक्रवती एवं अन्य विधायकों के साथ उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय (एनबीडीडी), सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए), मिनी सचिवालय समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. बैठक के बाद प्रेस-वार्ता के दौरान श्री विश्वास ने मीडिया को बताया कि उत्तर बंगाल के चहुमुखी विकास को लेकर ममता काफी गंभीर है. इसी वजह से सत्ता में दुबारा आने के साथ ही ममता ने उत्तर बंगाल का विशेष तौर पर विकास करने के लिए अलग से डवलपमेंट कमेटी गठित की है.
महीने में दो बार यानी हर 15 दिनों के बार इस कमेटी की उत्तरकन्या में मॉनिटरिंग बैठक होगी. इसके जरिये मंत्री, विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न परियोजनाओं को लेकर दिये गये प्रस्तावों को विकसित करने के लिए सर्वसम्मति से विकास का खाका तैयार किया जायेगा. साथ ही परियोजनओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola