होमगार्ड की हत्या की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित होमगार्ड झारखंड पुलिस में है तैनात छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हमला मालदा मेडिकल कॉलेज से कोलकाता रेफर मालदा. एक होमगार्ड की सोते समय हत्या की कोशिश की गयी. बुधवार देर रात यह घटना रतुआ थाने के देवीपुर गांव में घटी. घायल होमगार्ड का नाम […]
विज्ञापन
पीड़ित होमगार्ड झारखंड पुलिस में है तैनात
छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे
बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हमला
मालदा मेडिकल कॉलेज से कोलकाता रेफर
मालदा. एक होमगार्ड की सोते समय हत्या की कोशिश की गयी. बुधवार देर रात यह घटना रतुआ थाने के देवीपुर गांव में घटी. घायल होमगार्ड का नाम कृष्ण राय (50) है. रात में ही उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. लेकिन गुरुवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया. घायल होमगार्ड का परिवार इस मामले में किसी बदमाश को चिह्नित नहीं कर पाया है. घायल के एक करीबी समर पासवान ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस ने बताया कि कृष्ण राय झारखंड राज्य पुलिस में होमगार्ड के रूप में कार्यरत हैं. बुधवार की सुबह वह छुट्टी लेकर घर आये थे. भयंकर गरमी होने की वजह से वह खाट बाहर निकालकर बरामदे में सो रहे थे. गांव के रास्ते के किनारे ही उनका घर है. आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों के एक गिरोह ने बिना किसी वजह के होमगार्ड पर हमला बोल दिया. उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है.
समर पासवान ने कहा कि इस घटना से कौन लोग जुड़े हैं, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है. कृष्ण राय और उनका परिवार देवीपुर गांव में रहता नहीं है. इसलिए उनकी इस इलाके में दुश्मनी होने का सवाल ही नहीं है. हमारा संदेह ही बदमाश कृष्ण राय के घर में चोरी या लूटपाट के सिलसिले में आये होंगे. बाहर उन्हें सोता देख बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










