बोनस पर बैठक फेल होने से चाय श्रमिक निराश

सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी: पूजा बोनस को लेकर आयोजित त्रिपक्षीय बैठक फेल होने के बाद तराई और डुवार्स के चाय श्रमिकों में भारी निराशा है. रविवार को यह बैठक कोलकाता में हुई थी. कई घंटों तक चली बैठके के बाद भी बोनस को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका. यहां के तमाम चाय श्रमिकों की निगाहें इसी बैठक […]
जैसे ही श्रमिकों को बैठक फेल होने की खबर मिली, सभी निराश हो गये. श्रमिकों का कहना है कि पूरे साल चाय बागानों से लाभ कमाने के बाद दुर्गा पूजा के अवसर पर बोनस देने में हर साल ही बागान मालिक आना-कानी करते हैं. ऐसा नहीं है कि बोनस देने के नाम पर बागान मालिकों ने पहली बार अड़ियल रूख अपनाया है. हर साल ही बोनस देने के समय चाय बागान मालिक घाटा होने का बहाना बनाने लगते हैं. चाय श्रमिकों का कहना है कि बागान मालिक चाहे जितने भी बहानेबाजी कर लें, 20 प्रतिशत से कम बोनस पर वह लोग मानने वाले नहीं हैं. चाय श्रमिक एक बार फिर से आंदोलन के मूड में हैं.
एनयूपीडब्ल्यू के संयुक्त महासचिव मणि कुमार दर्नाल तथा तृणमूल श्रमिक यूनियन तृणमूल टी प्लांटेशन वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव जोवाकिम बाकला का कहना है कि सभी चारों ग्रुपों ए, बी, सी एवं डी के कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत बोनस देने की मांग की गई है. सात घंटे तक चली बैठक के बाद भी बागान मालिकों का अड़ियल रूख जारी रहा. बागान मालिक चाय बाजार में मंदी, बाढ़ तथा नुकसान आदि का बहाना बनाकर बोनस नहीं देना चाहते हैं. दोनों ने आगे कहा कि दुर्गा पूजा से पहले श्रमिकों को बोनस मिल जाये, इसके लिए विशेष पहल की जा रही है. अगर बागान मालिक उचित बोनस नहीं देते हैं तो एक बार फिर से आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










