सिलीगुड़ी में अधेड़ महिला की रहस्यमय मौत

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिलीगुड़ी में रहते दिन-दहाड़े शहर के 24 नंबर वार्ड के उत्तर भारतनगर के तरूण तीर्थ काली मंदिर रोड के एक मकान में एक अधेड़ महिला कमला रानी सरकार (65) की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी मच गयी है. मृत महिला का मकान वार्ड पार्षद शंकर घोष के घर से […]
सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिलीगुड़ी में रहते दिन-दहाड़े शहर के 24 नंबर वार्ड के उत्तर भारतनगर के तरूण तीर्थ काली मंदिर रोड के एक मकान में एक अधेड़ महिला कमला रानी सरकार (65) की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी मच गयी है. मृत महिला का मकान वार्ड पार्षद शंकर घोष के घर से काफी सटा हुआ है.
खबर फैलते ही मौका-ए-वारदात पर भारी भीड़ इकट्टी हो गयी. सूचना पाकर सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पंचनामा कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया.
पुलिस के साथ-साथ वार्ड पार्षद शंकर घोष भी पहली नजर में बदमाशों द्वारा घर में लूटपाट की वारदात के बाद कमला रानी की हत्या करने का अंदेशा लगा रहे हैं. मृतका का लड़का मनोरंजन सरकार ने बताया कि वह आज सुबह मां के हाथों से नाश्ता करने के बाद समय पर काम पर चला गया था. वह एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है. दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया तो मां को कहीं नहीं देखा. आवाज देने पर भी मां की आवाज कहीं से नहीं आयी. एक कमरे में बिखरा सामान देख आवाक हो उठा. अलमिरा का दरवाजा टूटा पड़ा था और गहने-जेवहरात व अन्य किमती सामान गायब थे. मां को खोजने पर वह बाथरूम गया तो वहां साड़ी के फंदे पर झूलती दिखायी दी. श्री सरकार ने बताया कि दिन में मां घर में अकेली रहती थी, वजह उसकी पत्नी इन दिनों मायके गयी हुई है.
बेटे-बहु पर भी लटकी शक की तलवार
मृतका के पड़ोसियों द्वारा किये गये कुछ अहम खुलासों के बाद बेटे-बहु पर ही शक की तलवार लटकती नजर आ रही है. पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन का हाल ही में विवाह हुआ है. विवाह के बाद से ही बेटा-बहु दोनों ही अपनी अधेड़ मां पर तरह-तरह से जुल्म ढाते रहते हैं. खासकर रूपये-पैसों को लेकर आये दिन झगड़ा होते रहता है. मनोरंजन की पत्नी ससुराल कम मायके में अधिक रहती है. मनोरंजन समेत पूरे परिवार का केवल पड़ोसियों के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे इलाकेवासियों के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर यह परिवार आये दिन आस-पड़ोस के लोगों के साथ झगड़ते रहता है.
क्या कहना है इंस्पेक्टर का
सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस का कहना है कि प्राथमिक जांच में लूटपाट की वारदात के बाद हत्या को अंजाम दिये जाने का संदेह है, लेकिन खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा. खबर लिखे जाने तक वारदात के मद्देनजर थाना में कोई मामला दायर नहीं हुआ है. श्री बोस ने बताया कि फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर तहकीकात शुरू कर रही है. साथ ही उन्होंने बेटे-बहु पर शक की बात पर कहा कि अगर पुलिस जांच में इस तरह का कोई भी सबूत मिला तो दोनों से पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










