15 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन ने करीब 15 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला भी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ का वजन 3 किलो 730 ग्राम है और यह ऊंची गुणवत्ता का है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत […]
लालचू अनावमी गत 17 अगस्त को दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा नेपाल पहुंची थी. काठमांडू से अपने साथी विजय के साथ उसने पानीटंकी के रास्ते भारत में प्रवेश किया. पानीटंकी से होकर इन्हें न्यू-जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचना था. जहां से 12.15 बजे डिब्रूगढ़ से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ना था. इस तरह यह मादक पदार्थ दिल्ली पहुंचाया जाना था. एसएसबी का कहना है कि जब्त मादक पदार्थ का रासायनिक परीक्षण किया जा चुका है. इस मादक पदार्थ का नाम मेथाक्यौलोन है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत चार करोड़ रुपये प्रतिकिलो है. इस हिसाब से जब्त मादक पदार्थ करीब 15 करोड़ रुपये का है. एसएसबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










