23 दिन से लापता बच्चे का कंकाल बरामद

Published at :21 Aug 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
23 दिन से लापता बच्चे का कंकाल बरामद

मालदा:23 दिन से लापता चौथी कक्षा के एक छात्र का मिट्टी में दबा कंकाल बरामद किया गया है. बरामद कंकाल को कुछ निशानियों और कपड़े के टुकड़ों से उसके परिवार के लोगों ने पहचान लिया है. शनिवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना कालियाचक थाने की कुम्भीरा ग्राम पंचायत के सुकपाड़ा गांव में घटी. पुलिस ने […]

विज्ञापन
मालदा:23 दिन से लापता चौथी कक्षा के एक छात्र का मिट्टी में दबा कंकाल बरामद किया गया है. बरामद कंकाल को कुछ निशानियों और कपड़े के टुकड़ों से उसके परिवार के लोगों ने पहचान लिया है. शनिवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना कालियाचक थाने की कुम्भीरा ग्राम पंचायत के सुकपाड़ा गांव में घटी. पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद इस छात्र के खून के आरोप में मुख्य आरोपी बेचन मंडल और उसके एक सहयोगी रज्जाक शेख को गिरफ्तार कर लिया है.

डिप्टी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कालियाचक पुलिस ने जमीन खोदकर कंकाल बरामद किया. कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत छात्र का नाम अफराजुल इसलाम (13) है. वह सुकपाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में चौथी में पढ़ता था. उसके पिता जाकिर शेख दिहाड़ी मजदूर हैं.

वह अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था. गत 27 जुलाई को अफराजुल अपने दो दोस्तों रफीकुल इसलाम और इब्राम शेख के साथ घर के पास एक मैदान में खेल रहा था. इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया. दो दिन तक तलाश करने के बाद पिता जाकिर शेख ने 30 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कालियाचक थाने में दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस को पता चला है कि तीनों दोस्त जब खेल रहे थे तब एक स्थानीय व्यक्ति रज्जाक शेख उनके पास आया और गांजा का एक पौधा चुराकर लाने को कहा. उस मैदान के पास ही गांव का एक वाशिंदा बेचन मंडल गैरकानूनी तरीके से तीन कट्ठा जमीन में गांजा उगाये हुए था.

बेचन ने गांजे की सुरक्षा के लिए बिजली का तार बिछा रखा था. अफराजुल जैसे ही गांजा का पौधा चुराने पहुंचा, बिजली के तार की चपेट में आ गया. वह बेहोश होकर गिर गया. डर कर उसके दोनों दोस्त भाग गये. शाम को जब बेचन अपनी जमीन पर पहुंचा तो उसने अफराजुल का शव पड़ा देखा. उसने अपना गैरकानूनी धंधा छिपाने के लिए जमीन खोदकर अफराजुल को गाड़ दिया. तब से अफराजुल का कुछ पता नहीं चल रहा था. पुलिस ने बताया कि अफराजुल के दोनों दोस्तों से पूरा मामला उजागर. उन्होंने रज्जाक शेख और बेचन मंडल का नाम लिया. बेचन को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर कंकाल में बदल चुका शव बरामद हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola