सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर बार-बार सवाल खड़े हो रहे हैं. हाल ही में एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने पूरे विश्वविद्यालय प्रबंधन को हिला कर रख दिया है. आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद भी विद्यार्थी मानने को तैयार नहीं है. वह सभी सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने […]
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था ताख पर है. विद्यार्थियों का आरोप है कि जिसका जब मन चाहे, वह परिसर में प्रवेश कर जाता है. विश्वविद्यालय परिसर लवर्स प्वाइंट बन कर रह गया है. विश्विद्यालय के तीन मुख्य द्वार है. इसके अलावे भी एक- दो छोटे दरवाजे है. सुरक्षा कर्मी नियुक्त तो हैं, लेकिन उनका दर्शन नहीं होता है. विश्वविद्यालय में प्रवेश के अधिकांश द्वार 24 घंटे खुले रहते हैं. सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं रहते. सभी द्वार पर प्रवेश और निकासी के समय नाम के साथ विस्तृत जानकारी के लिये रजिस्टर रखा गया है लेकिन उसका उपयोग काफी कम होता है. इस रजिस्टर का उपयोग पदाधिकारियों व कुछ लोगों के लिये ही किया जाता है. इसके अतिरिक्त माटिगाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधिक मामलों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे भी एक नया थाना या पुलिस चौकी बनाने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू किया है. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इस मांग को भड़काने में घी का काम किया है. विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और अध्यापक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










