कुचीना ने होम अपलायंस में रखा कदम

Published at :21 Aug 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
कुचीना ने होम अपलायंस में रखा कदम

सिलीगुड़ी. पूर्वोत्तर भारत में किचन चिमनी बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कुचीना अब किचन अपलायंस बनाने में भी कदम रख चुकी है. मिक्सर ग्राइंडर, टोस्टर, इलेक्ट्रिक केतली, इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेब ओवेन आदि जैसे किचन अपलायंस शीघ्र ही सिलीगुड़ी सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में लांच करने की तैयारी की जा चुकी है. तीन से चार दिनों […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. पूर्वोत्तर भारत में किचन चिमनी बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कुचीना अब किचन अपलायंस बनाने में भी कदम रख चुकी है. मिक्सर ग्राइंडर, टोस्टर, इलेक्ट्रिक केतली, इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेब ओवेन आदि जैसे किचन अपलायंस शीघ्र ही सिलीगुड़ी सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में लांच करने की तैयारी की जा चुकी है.

तीन से चार दिनों के अंदर यह सभी उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराये जायेंगे. यह जानकारी कंपनी के निदेशक नमित बाजोरिया ने दी. वह यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कुचीना किचन चिमनी का चिमनी बाजार में 80 प्रतिशत भाग पर कब्जा है. पूर्वोत्तर भारत में शानदार सफलता हासिल करने के बाद ही कंपनी ने किचन अपलायंस के क्षेत्र में कदम रखा है. उन्होंने आगे कहा कि किचन अपलायंस बनाने के लिए ताइवान तथा चीन से कल-पुर्जे मंगाये जा रहे हैं.

इन उत्पादों को बनाने के लिए कंपनी ने कई स्थानों पर अपनी फैक्ट्रियां भी लगायी है. अब कंपनी की नजर पूर्वोत्तर भारत के बाद देश के अन्य हिस्सों पर है. पूर्वोत्तर भारत में कंपनी के 130 डिस्टीब्यूटर, 17 सौ डीलर तथा 24 एक्सक्लूसिव स्टोर हैं. देश के अन्य हिस्सों में भी कंपनी के नेटवर्क को बढ़ाया जायेगा. अगले कुछ महीनों के दौरान 55 नये एक्सक्लूसिव गैलरी बनाये जायेंगे. उन्होंने आगे कहा कि किचन अपलायंस बाजार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. वर्तमान में यह बाजार करीब दस हजार करोड़ रुपये का है. इनमें 12 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है. श्री बाजोरिया ने आगे कहा कि कुचीना कंपनी के होम अपलायंसों की कीमत काफी आकर्षक रखी गई है. उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से कुचीना चिमनी को समर्थन मिला है, उसी तरह से कुचीना के होम अपलायंसों को भी ग्राहकों का समर्थन हासिल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola