एनबीयू में थम नहीं रहा है विरोध प्रदर्शन का दौर ,तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन रहा जारी

Published at :20 Aug 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
एनबीयू में थम नहीं रहा है विरोध प्रदर्शन का दौर ,तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन रहा जारी

सिलीगुड़ी: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) में विरोध का सिलसिला अब भी जारी है. तीसरे दिन भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने विद्यार्थियों के धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा. एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना से इनसभी का गुस्सा भड़का हुआ है. हांलाकि छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) में विरोध का सिलसिला अब भी जारी है. तीसरे दिन भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने विद्यार्थियों के धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा. एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना से इनसभी का गुस्सा भड़का हुआ है.

हांलाकि छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम उत्तम पाल है.छात्र-छात्राओं का आरोप है उसकी गिरफ्तारी से कुछ नहीं होगा. यहां की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ानी होगी. एक ब्यक्ति की गिरफतारी के बाद भी छेड़छाड़ की घटना नहीं रूकी है.

गुरूवार को भी इसी प्रकार की एक घटना घटी है. विद्यार्थियों ने बुधवार को वाइस चांसलर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था. गुरूवार को सभी लोग प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए. इस मामले को लेकर हांलाकि वाइस चांसलर सोमनाथ घोष ने जांच कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है. इस कमिटी में शिक्षक, सुरक्षा व्यवस्था के अधिकारी व अन्य अधिकारियों को शामिल किया जायेगा. गौरतलब है कि 15 अगस्त की शाम बायोलोजी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी थी.उस दिन शाम से ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर,रजिस्ट्रार स्वपन रक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ायी गयी है. पुलिस से भी इसको लेकर बातचीत की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola