दहेज को लेकर गृह वधू की हत्या

Published at :19 Aug 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज को लेकर गृह वधू की हत्या

मालदा. दहेज की मांग को लेकर एक गृह वधू को हत्या करने का आरोप पति तथा ससुराल वालों पर लगा है. बुधवार की रात यह घटना कालियाक थाना के उत्तर लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के अधीन देवीपुर गांव में घटी. पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम मंसूफा बीबी (22) है. साढ़े तीन साल पहले उसकी […]

विज्ञापन
मालदा. दहेज की मांग को लेकर एक गृह वधू को हत्या करने का आरोप पति तथा ससुराल वालों पर लगा है. बुधवार की रात यह घटना कालियाक थाना के उत्तर लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के अधीन देवीपुर गांव में घटी. पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम मंसूफा बीबी (22) है. साढ़े तीन साल पहले उसकी शादी पड़ोसी फरीदुल हक के साथ हुई थी. आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर फरीदुल शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर अत्याचार करता था.

बुधवार की रात को ससुराल वालों ने ही मायके वालों को मंसूफा के गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी गई. उसके बाद ही सभी लोग वहां पहुंच गये. मृतका की मां ने अपने दामाद तथा बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है और इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. मृतक की मां का कहना है कि 20 हजार रुपये की मांग को लेकर दामाद तथा उसके घर के लोग बेटी के साथ मारपीट करते थे. इससे पहले भी दस कट्ठा जमीन की मांग की गई थी.

तब दामाद को उन्होंने दस कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी थी. उसके बाद भी बेटी पर अत्याचार का सिलसिला जारी रहा. रात को सूचना मिलने के बाद जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी को गले में फंदा डालकर पंखे से लटकता पाया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि दामाद तथा ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. बेटी के पूरे शरीर पर काले निशान हैं. इससे साफ जाहिर है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है. दामाद फरीदुल हक सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने बताया है कि एक गृह वधू की रहस्यमय मौत के बाद ससुराल के सभी लोग फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा ससुराल वालों की गिरफ्तारी के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola