मिड डे मील की गरम खिचड़ी में गिरी बच्ची

मालदा. मिड डे मील की गरम खिचड़ी में गिरकर प्रथम कक्षा की एक छात्रा के घायल होने के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.घायल छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि डंडे उनकी बेटी को जब प्रधान शिक्षक खदेड़ रहे थी तभी वह गरम खिचड़ी में गिर […]
उसके बाद गुरूवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.हांलाकि अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है.इधर,घायल बच्ची को स्कूल के ही शिक्षकों ने पहले मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. वहां से बच्ची को एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. घायल छात्रा का नाम अनसुरा खातुन (6) है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को खिचड़ी बांट रही थी.इसी दौरान दौड़ कर आ रही अनसुरा खिचड़ी के बर्तन पर गिर गयी. खिचड़ी गरम हाने के कारण वह झूलस गयी है.
उसके बाद ही बच्ची के पिता मोहम्मद हुसैन ने स्कूल के प्रधान शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी.घायल बच्ची के चाचा अल्ताफ हुसैन का कहना है कि प्रधान शिक्षक ने खिचड़ी लेने की कोशिश कर रही उस बच्ची को डंडे से खदेड़ रहे थे. डर कर भागने के क्रम मे वह गिर गयी.दूसरी तरफ स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि जिस समय यह घटना घटी उस समय प्रधान शिक्षक अपने कार्यालय में ही नहीं थे. उन्हें फंसाया गया है.
चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजुमदार ने भी कहा कि प्राथमिक जांच से ऐसा लगता है कि प्रधान शिक्षक का इस मामले में कोइ भूमिका नहीं रही है. हांलाकि बच्ची के परिवार वालों के शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










