मालदा में व्यवसायी की गला रेतकर हत्या

मालदा. घर में घुसकर एक व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. बुधवार की रात यह घटना मालदा शहर के माधव नगर इलाके में घटी है. स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रात को ही रक्तरंजित स्थिति में उस व्यवसायी को मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इंगलिश […]
इसके अलावा वह सूद पर पैसे के लेन-देन का भी काम करता था. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि रात 11 बजे दुकान बंद कर व्यवसायी तपन शील घर लौट आया था. खाना-पीना खाने के बाद वह घर के बाहर बने एक कमरे में सोने चला गया. कुछ देर बाद कॉलिंग बेल बजने से उसने दरवाजा खोल दिया. तभी कई बदमाशों ने हमला बोल दिया. घर के अंदर चीफ-पुकार सुन उसका दस वर्षीय पुत्र भाग कर आया. पिता को मार खाते देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर घर के और भी कई सदस्य वहां पहुंच गये.
यह सभी लोग उससे पैसे मांग रहे थे. इसको लेकर कई बार इन लोगों की आपस में कहा-सुनी भी हुई थी. डेढ़ महीने पहले तपन शील के पार्लर में किसी ने आग भी लगा दी थी. इसके अलावा उसके ऊपर कई लोगों से काम दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने का भी आरोप है. थाने में भी इस मामले की कई शिकायतें दर्ज है. दूसरी ओर मालदा शहर में एक और व्यवसायी की हत्या के बाद से यहां के व्यवसायियों में आतंक एवं रोष है. मालदा मर्चेन्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला सचिव उज्जवल साहा ने कहा है कि उस व्यवसायी की व्यक्तिगत समस्या चाहे जो भी रही हो, लेकिन इसके लिए घर में घुसकर उसकी हत्या नहीं की जा सकती.
इससे पहले भी मालदा शहर के विवेकानंदपल्ली में राम रतन अग्रवाल नामक एक व्यवसायी दंपती की हत्या हो चुकी है. इस घटना के एक महीने के अंदर ही व्यवसायी हत्या की यह दूसरी घटना है. पुलिस की भूमिका को लेकर भी व्यवसायियों ने सवालिया निशान लगाया है. श्री साहा ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










