बंद बागान श्रमिकों को मिलेगा पूजा बोनस

जलपाईगुड़ी:डुवार्स के बंद तथा बदहाल चाय बागानों के श्रमिकों को राज्य सरकार अपनी ओर से पूजा बोनस देगी. राज्य सरकार ने इन श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में 15 सौ रुपये देने का ऐलान किया है. जलपाईगुड़ी तथा नवगठित अलीपुरद्वार जिले के चार हजार 396 श्रमिकों को यह आर्थिक सहायता दी जायेगी. जिला श्रम […]
जलपाईगुड़ी जिले में तीन तथा अलीपुरद्वार जिले में चार बंद चाय बागानों के श्रमिकों को यह पैसे मिलेंगे. इस तरह से कहा जाये तो सितंबर महीने में चाय श्रमिक तीन हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से लेंगे. फौलाई मद में 15 सौ रुपये तथा बोनस के रूप में 15 सौ रुपये कुल तीन हजार रुपये का भुगतान सितंबर महीने में चाय श्रमिकों को कर दिया जायेगा.
जलपाईगुड़ी जिले में बंद रेडबैंक चाय बागान में 707, सुरेन्द्र नगर में 239 एवं कुमलाई चाय बागान के 900 स्थायी श्रमिक पूजा बोनस के रूप में 15 सौ रुपये राज्य सरकार से प्राप्त करेंगे. इसी तरह से अलीपुरद्वार के बंद पड़े टेकलापाड़ा चाय बागान के 457, बंदापानी के 952 तथा मधु चाय बागान के 852 श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. जलपाईगुड़ी जिले के डिप्टी लेबर कमिश्नर श्यामल दत्त ने बताया है कि अलीपुरद्वार जिले में जयवीरपाड़ा नामक एक चाय बागान भी बंद है. इस चाय बागान को सितंबर महीने से फौलाई योजना में शामिल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










