तीनधरिया में दूसरे दिन भी स्थिति विकराल

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर तीनधरिया में दूसरे दिन भी स्थिति विकराल बनी हुई है. दार्जिलिंग की ओर जाने वाली एनएच-55 सड़क को जाम कर ट्रक ड्राइवरों ने बुधवार से जो विरोध प्रदर्शन शुरू किया था वह बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी है. सैकड़ों की संख्या में ट्रक ड्राइवर दार्जिलिंग हिमालयन […]
सैकड़ों की संख्या में ट्रक ड्राइवर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के ट्वाय ट्रेन को घेर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों ने सड़क को भी जाम कर दिया है, जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. घटना की शुरूआत बुधवार को हुई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों द्वारा इस राजमार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद किये जाने के बाद ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा भड़क गया. यह लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे. स्थानीय लोगों ने भी इन ट्रक ड्राइवरों का साथ दिया है. उस समय तीनधरिया रेलवे शेड से एक ट्वाय ट्रेन ट्रायल रन पर निकली हुई थी.
एक डीजल इंजन तथा एक बोगी के साथ निकली इस ट्रेन को ड्राइवरों तथा स्थानीय लोगों ने रोक दिया. तब से यह ट्रेन वही पर रूकी हुई है. इस बीच, आरपीएफ के जवानों की तैनाती वहां बढ़ा दी गई है. इसके अलावा राज्य पुलिस के जवान भी काफी संख्या में मौके पर पहुंच गये हैं. रेलवे प्रशासन तथा ट्रक ड्राइवरों के यूनियन दार्जिलिंग ट्रक ड्राइवर्स एसोसिएशन के नेताओं के बीच बातचीत जारी थी. हालांकि खबर लिखे जाने तक समस्या जस की तस बनी हुई है. दार्जिलिंग ट्रक ड्राइवर्स एसोसिएशन के कर्सियांग युनिट के सचिव हरि कार्की ने बताया है कि पांच साल से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है. ट्रक ड्राइवर रोहिणी होकर आवाजाही कर रहे थे. अब रोहिणी का रास्ता भी बंद कर दिया गया है. परिणाम स्वरूप इसी रास्ते से जोखिम उठाते हुए भी आवाजाही करने के अलावा इनके पास कोई चारा नहीं है. उन्होंने इस सड़क से वाहनों की आवाजाही नहीं करने देने पर और भी बड़े आंदोलन के साथ-साथ अनशन करने की भी धमकी दी है.इसबीच,रेलवे अधिकारी ट्वाय ट्रेन को भी वहां से नहीं निकाल पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










