23 को चोपड़ा आयेंगी सीएम

Published at :18 Aug 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
23 को चोपड़ा आयेंगी सीएम

रायगंज. राज्य में दोबारा सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा दौरे पर आ रही हैं.वह यहां उच्चस्तरीय बैठक करेंगी. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर यहां प्रशासनिक तत्परता काफी तेज हो गयी है.पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर भागदौड़ करने में लगे […]

विज्ञापन
रायगंज. राज्य में दोबारा सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा दौरे पर आ रही हैं.वह यहां उच्चस्तरीय बैठक करेंगी. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर यहां प्रशासनिक तत्परता काफी तेज हो गयी है.पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर भागदौड़ करने में लगे हुए हैं.

उत्तर दिनाजपुर की जिला शासक आयशा रानी ए ने बताया है कि ममता बनर्जी सीधे चोपड़ा पहुंचेंगी और जिले के तमाम आला अधिकारी भी चोपड़ा ही आयेंगे. वहीं पर उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक होगी.चोपड़ा में पहली बार इस प्रकार की प्रशासनिक बैठक हो रही है,जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं शामिल हो रही हैं.

मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भरत राठौर ने बुधवार को चोपड़ा का दौरा किया. उन्होंने उस स्थान का भी जायजा लिया,जहां मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक होनी है.इसबीच,मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर तृणमूल समर्थकों में भारी जोश है.जिले के कइ नेता तृणमूल सुप्रीमो से मिलने की जुगत लगा रहे हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर कुछ नेता मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola