गृहवधू की दुष्कर्म के बाद हत्या

Published at :14 Aug 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
गृहवधू की दुष्कर्म के बाद हत्या

मालदा. गृहवधू के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आने के बाद मालदा के चांचल स्थित गोपालपुर इलाके में खलबली मची हुई है. मृतका के पति ने अपने पड़ोसी पर वारदात का आरोप लगाया है. शनिवार तड़के यह घटना घटी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका का नाम […]

विज्ञापन
मालदा. गृहवधू के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आने के बाद मालदा के चांचल स्थित गोपालपुर इलाके में खलबली मची हुई है. मृतका के पति ने अपने पड़ोसी पर वारदात का आरोप लगाया है. शनिवार तड़के यह घटना घटी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका का नाम कविता घोष (30) बताया गया है. उसके गले पर दम घोटे जाने के निशान हैं और चोट के दाग हैं. इससे पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद गृहवधू की हत्या की गयी है.

पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का पति बोलने में अक्षम है और ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है. गांव के सबसे किनारे पर उसका घर है. उसने इशारे में ग्रामीणों को बताया कि पत्नी रात में शौच के लिए गयी थी. इसके बाद नहीं लौटी. तब उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया. काफी देर तक पत्नी के नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गयी. शौचालय के सामने ही पत्नी का शव पड़ा देखा. उसने गांववालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी.

मृतका के पति ने पड़ोसी सुनील घोष को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजुमदार ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola