उत्तर बंगाल में दवा खाकर बच्चों के बीमार होने का मामला, मंत्री ने दिये जांच के आदेश

Published at :13 Aug 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बंगाल में दवा खाकर बच्चों के बीमार होने का मामला, मंत्री ने दिये जांच के आदेश

जलपाईगुड़ी. कृमिनाशक दवा खाकर 400 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने इसकी घोषणा की. शुक्रवार को वह विभिन्न अस्पतालों में जाकर बीमार बच्चों से भी मिले. इस मामले को लेकर श्री घोष ने शिक्षकों पर ही सवालिया निशान लगाया है. […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. कृमिनाशक दवा खाकर 400 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने इसकी घोषणा की. शुक्रवार को वह विभिन्न अस्पतालों में जाकर बीमार बच्चों से भी मिले. इस मामले को लेकर श्री घोष ने शिक्षकों पर ही सवालिया निशान लगाया है.
वह सबसे पहले मयनागुड़ी अस्पताल पहुंचे. वहां से जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल आ गये. इस अस्पताल में काफी बच्चों की चिकित्सा चल रही है. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री घोष ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से कृमि की दवा खिलाने को लेकर स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया था. दवा की खुराक क्या है, इसकी पूरी जानकारी इन लोगों को दी गयी थी. उसके बाद भी इस प्रकार की घटना घटी है. पूरे मामले की जांच की जायेगी. प्राथमिक जांच के बाद जो पता चला है बच्चों को खाली पेट में यह दवा दी गयी है.

स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण के साथ ही अपने निर्देश में भी साफ-साफ बता दिया था कि खाली पेट में कृमि दवा नहीं दी जा सकती. बच्चों को बगैर खिलाये-पिलाये यह दवा दी गयी. उसी वजह से इतना बड़ी घटना घटी. जांच के बाद पूरी तरह से इस मामले का खुलासा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि कृमिनाशक दवा खाने के बाद बीमार पड़े अधिकांश बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. वर्तमान में मयनागुड़ी तथा जलपाईगुड़ी में 30 बच्चों की चिकित्सा चल रही है. उनकी डॉक्टरों से बातचीत हुई है. डॉक्टरों ने कहा है कि यह सभी बच्चे शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे.

क्या है घटना : गुरुवार को साप्तिबाड़ी स्कूल सहित जलपाईगुड़ी जिले के कई स्कूलों में लगभग 400 बच्चे कृमिनाशक दवा खाकर बीमार पड़ गये थे. इन सभी को मयनागुड़ी तथा जलपाईगुड़ी अस्पताल में भरती कराया गया था. जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश मृधा ने परिस्थिति पूरी तरह से सामान्य रहने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि सभी बच्चे ठीक हैं. विभाग की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola