नन्हें बच्चों ने लहराया तिरंगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शिशु शिक्षण संस्थान ब्राइट अकादमी की पंजाबीपाड़ा व खालपाड़ा शाखा में 15 अगस्त से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नन्हें बच्चों ने जहां तिरंगा लहरा कर जोरदार तरीके से सलामी ठोंकी. वहीं, राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन…’ की धुन पर सुर में सुर मिलाकर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. शिशु शिक्षण संस्थान ब्राइट अकादमी की पंजाबीपाड़ा व खालपाड़ा शाखा में 15 अगस्त से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नन्हें बच्चों ने जहां तिरंगा लहरा कर जोरदार तरीके से सलामी ठोंकी.
वहीं, राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन…’ की धुन पर सुर में सुर मिलाकर राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया और आजादी से जुड़े विभिन्न देशभक्ति के गानों की धुनों पर थिरकर देशभक्ति का पैगाम दिया.
बच्चों का देश के प्रति जोश व उत्साह देख बड़े भी देशप्रेम से ओत-प्रोत हो उठे. इस मौके पर बच्चों के साथ ब्राइट अकादमी के मुख्य निदेशक संदीप घोषाल, खालपाड़ा शाखा के फ्रैंचाइजी निदेशक प्रतीक शाह, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










