भूमि विभाग के चलते पुराने जमीन मालिक सांसत में

मालदा: कालियाचक-3 ब्लॉक के भू-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे लोगों का नाम गैरकानूनी अफीम (पोस्ता) की खेती से जुड़ गया है जो बरसों पहले अपनी जमीन बेच चुके हैं. इससे जमीन के पुराने मालिक सांसत में फंस गये हैं. मंगलवार को […]
उनका कहना है कि हम लोग 10-15 साल पहले ही जमीन बेच चुके हैं. लेकिन जमीन मालिकाना के रिकॉर्ड में बदलाव नहीं किया गया. हमारी जगह पर नये मालिकों का नाम नहीं डाला गया. यहां तक कि अफीम की खेती से जुड़े मामलों में हमारा नाम बतौर जमीन मालिक आबकारी विभाग के पास भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि भू-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की इस गलती की वजह से फंसे लोगों में शिक्षक से लेकर चिकित्सक तक शामिल हैं.
विक्षोभ प्रदर्शन करने पहुंचे जमीन मालिक चंदन मंडल, प्रियव्रत मंडल, भैरव मंडल, सुभाष चंद्र सरकार, प्रणव मंडल में से कोई पेशे से स्कूल शिक्षक है, तो कोई होमियोपैथी का डॉक्टर है. उन्होंने कहा कि उन लोगों पर कार्रवाई हो जो सचमुच अफीम की खेती से जुड़े हैं. पुराना रिकॉर्ड देखकर मुकदमा करने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने बताया कि उनकी तरह करीब 250 पुराने जमीन मालिक इस परेशानी में फंसे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










