प्रतिभा सम्मान के लिए विशेष समारोह का आयोजन

सिलीगुड़ी. पिछले महीने 18 तारीख को उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में आयोजित प्रभात खबर ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह में डीपीएस स्कूल सिलीगुड़ी के जो बच्चे शामिल नहीं हो सके थे उनके लिए शुक्रवार को स्कूल के सभागार में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएस स्कूल के […]
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल एसपी दास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी मचेन्ट्स एसोसिएशन के कमल गोयल तथा लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रो के प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल उपस्थित थे. प्रभात खबर द्वारा दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है.
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सिलीगुड़ी के कई बच्चे इस परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक के साथ शानदार सफलता हासिल की है. इन सभी बच्चों को पिछले महीने 18 तारीख को हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में बुलाया गया था. निजी कारणों से कुछ बच्चे उस सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके. जो बच्चे उस समारोह में नहीं आ पाये थे उनके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से आज के विशेष समारोह का आयोजन किया गया था.
इस दौरान करीब एक दर्जन बच्चों को मेडल तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान को पाकर सभी बच्चे काफी खुश थे. इन बच्चों ने भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर शानदार सफलता हासिल करने का वादा किया. इस अवसर पर उपस्थित स्कूल के प्रिंसिपल एसपी दास तथा अन्य अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










