90 हजार के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Published at :05 Aug 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
90 हजार के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

मालदा: 90 हजार रुपये के जाली नोट के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात कालियाचक थाना के दरियापुर नया बस्ती इलाके से पुलिस ने उस जाली नोट तस्कर को धर-दबोचा. उसके पास से बरामद 90 हजार रुपये के जाली नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं. पुलिस ने बताया […]

विज्ञापन
मालदा: 90 हजार रुपये के जाली नोट के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात कालियाचक थाना के दरियापुर नया बस्ती इलाके से पुलिस ने उस जाली नोट तस्कर को धर-दबोचा. उसके पास से बरामद 90 हजार रुपये के जाली नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं. पुलिस ने बताया है कि आरोपी नया बस्ती इलाके का ही रहने वाला है.

वह किसी से जाली नोट लेकर दूसरे स्थान पर जाने के लिए मालदा टाउन स्टेशन पहुंचने की फिराक में था. इसके लिए वह दरियापुर मोड़ इलाके में गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहा था.

उसी दौरान पुलिस ने अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया. उसने बताया है कि यह जाली नोट उसने कालियाचक के एक व्यक्ति से लिया है और मालदा टाउन स्टेशन पर किसी को सौंपने जा रहा था. पुलिस इससे आगे कुछ भी नहीं बता रही है. पुलिस का कहना है कि जहां से उसने जाली नोट संग्रह किये थे उस स्थान तथा व्यक्ति का नाम पता चल गया है, लेकिन जांच प्रभावित न हो इसलिए इन नामों का खुलासा नहीं कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक अरनब घोष ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola