शिक्षकों की बेधड़क पिटाई से छात्र जख्मी

Published at :30 Jul 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की बेधड़क पिटाई से छात्र जख्मी

घायल होकर मेडिकल में भरती परिजनों ने थाने में दर्ज करायी शिकायत मालदा : आठवीं कक्षा के एक छात्र को बेधड़क का आरोप स्कूल के ही दो शिक्षकों पर लगा है. घायल छात्र सिद्धार्थ दास (14) की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है. यह घटना गुरुवार की है. उसके बाद परिवार की ओर […]

विज्ञापन

घायल होकर मेडिकल में भरती

परिजनों ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

मालदा : आठवीं कक्षा के एक छात्र को बेधड़क का आरोप स्कूल के ही दो शिक्षकों पर लगा है. घायल छात्र सिद्धार्थ दास (14) की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है. यह घटना गुरुवार की है. उसके बाद परिवार की ओर से इंगलिश बाजार थाने में शुक्रवार को दोनों शिक्षकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गयी. इंगलिश बाजार थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही स्कूल परिचालन समिति को भी इस बात की जानकारी दी गयी है.

क्या है घटना :

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों की पिटाई में घायल सिद्धार्थ दास शहर के सिंगाताला इलाके का रहनेवाला है. उसके पिता का नाम सुब्रत दास है. इसी इलाके में स्थित टाउन हाइस्कूल में वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है.

पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में छात्र की मां पायल दास ने बताया है कि गुरुवार को छुट्टी के बाद दो दोस्तों के बीच कहा-सुनी हो रही थी. वहीं उनके बेटे के साथ दो शिक्षकों ने मारपीट की. इतना ही नहीं, डंडे से भी बेटे की पीटा गया. वह बुरी तरह से घायल हो गया और मालदा मेडिकल कॉलेज में उसकी चिकित्सा चल रही है. मारपीट में घायल होने के बाद दोस्तों ने ही उसे अस्पताल में भरती कराया व घरवालों को इसकी जानकारी दी गयी. उसके बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.

इधर, घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि टाउन हाइस्कूल के एक छात्र सुमित हालदार के साथ सिद्धार्थ दास की धक्कामुक्की हो रही थी. इसी दौरान गिरने की वजह से सुमित के हाथ में चोट लग गयी. इस घटना पर शिक्षकों की नजर पड़ी. दोनों शिक्षक वहां पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान शिक्षकों ने सिद्धार्थ को पीटा. घायल छात्र के पिता सुब्रत दास का कहना है कि अगर उनके बेटे ने कोई गलती की है, तो इसकी सजा उसे अवश्य मिलनी चाहिए. लेकिन इस तरह से पीटना सही नहीं है. न्याय को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

दूसरी तरफ टाउन हाइस्कूल प्रबंधन द्वारा इस घटना को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है. स्कूल के प्रधान शिक्षक विश्वविकास दत्त ने भी चुप्पी साध रखी है. हालांकि स्कूल संचालन कमेटी के अध्यक्ष अशोक साहा का कहना है कि वह मामले को देख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola