मालदा में दो माह में 20 की हत्या

मालदा. मालदा में हत्याओं को लेकर आम जनता काफी गुस्से में है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों तथा व्यवसायी संगठनों ने हत्या के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है. पुलिस व मालदा मेडिकल कॉलेज के मुरदा घर से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों में जिले में 20 लोगों की हत्याएं […]
जिसमें से मात्र नौ मामलों में आरोप दर्ज हुआ है. इतना ही नहीं अधिकांश घटनाओं के आरोपी कानून की नजर में धूल झोंककर खुलेआम घूम रहे हैं. हाल ही में एक व्यवसायी दंपती की हत्या हो गयी. सीआइडी ने जल्द ही गुत्थी सुलझा दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया. लेकिन अन्य मामले की जांच कहां तक पहुंची, क्या सुराग मिले, आरोपी कब सलाखों के पीछे पहुंचेंगे? इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है.
इसके अतिरिक्त कालियाचक, गाजल, हरिश्चंद्रपुर, ओल्ड मालदा थाना इलाकों में भी हत्या के कई वारदात हुई हैं. किसी की गला रेत कर तो किसी आग में जला कर, गला दबा कर और किसी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. रुपये का लेनदेन, दहेज के अलावा भी कई उद्देश्य को लेकर इन वारदातों को अंजाम दिया गया है. ऐसे अधिकांश मामलों में ही अपराधी पकड़े नहीं गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










