इंसेफलाइटिस : जारी है मौत का सिलसिला

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में जापानी दीमागी बुखार इंसेफलाइटिस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. खास कर उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हर दिन ही किसी न किसी मरीज कीमौत हो रही है.पिछले 24 घंटे में यहां और दो रोगियों की मौत हो गयी है. इस वर्ष इंसेफलाइटिस से पीड़ित रोगियों की मौत […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में जापानी दीमागी बुखार इंसेफलाइटिस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. खास कर उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हर दिन ही किसी न किसी मरीज कीमौत हो रही है.पिछले 24 घंटे में यहां और दो रोगियों की मौत हो गयी है. इस वर्ष इंसेफलाइटिस से पीड़ित रोगियों की मौत की संख्या बढ़ कर 52 हो गयी है.
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जलपाईगुड़ी जिले के बागराकोट निवासी शिवकुमार बारूई (31) की आज मौत हो गयी. उसे आज ही गंभीर स्थिति में यहां भरती कराया गया था. चिकित्सा के दौरान उसकी मौत होने की खबर है.
मेडिकल सूत्रों ने आगे बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के ही मालबाजार के रहनेवाले मोहम्मद तैमुल (65) नामक एक अन्य मरीज की भी आज यहां मौत हो गयी है. उसे 26 तारीख को अस्पताल में भरती कराया गया था. मेडिकल कॉलेज में अभी भी इंसेफलाइटिस से पीड़ित 16 मरीजों की चिकित्सा चल रही है.
इस बीच नयी दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सजर्न डॉ कुलजीत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने यहां उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्प्ताल का दौरा किया.
इसटीम के सदस्यों ने अस्पताल अधीक्षक के साथ साथ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की. टीम के सदस्यों ने इंसेफलाइटिस रोग से पीड़ित रोगियों से मिले और उनके स्वस्थ्य की जांच की. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इंसेफलाइटिस रोगियों की चिकित्सा में थोड़ी कमी हो रही है.
अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोगियों की चिकित्सा की तो जा रही है लेकिन कहीं न कहीं कमी रह जाने की वजह से इतने अधिक तादाद में रोगियों की मौत हो रही है.
उन्होंने जेइ के टीकाकरण कर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जेइ के टीकाकरण का काम क्यों रूका हआ है, इस बारे में वह जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. वह इस मुद्दे पर शीघ्र ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय को एक रिपोर्ट सौपेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने इंसेफलाइटिस की बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान फैलाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि मच्छरों की वजह से यह बीमारी फैलती है. मच्छर न पनपें इसके लिए आम लेागों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है.
घर में नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए और जल जमाव किसी भी कीमत पर नहीं होने देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने रिहायसी इलाकों में सुअरों को खदेड़ने के निर्देश भी अधिकारियों को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola