चिटफंड : सिलीगुड़ी में पीड़ितों ने निकाली रैली, 31 को हाइकोर्ट में दायर होगा मुकदमा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रुपये शीघ्र लौटाने की मांग पुलिस पर लगाया जांच में कोताही का आरोप सिलीगुड़ी : विभिन्न चिटफंड कंपनियों में रुपये जमा करा कर अपने सर्वस्व गंवाने वाले एजेंटों तथा निवेशकों ने एक बार फिर से बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है. पीड़ितों को रुपये शीघ्र लौटाने की मांग को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में […]
विज्ञापन
रुपये शीघ्र लौटाने की मांग
पुलिस पर लगाया जांच में कोताही का आरोप
सिलीगुड़ी : विभिन्न चिटफंड कंपनियों में रुपये जमा करा कर अपने सर्वस्व गंवाने वाले एजेंटों तथा निवेशकों ने एक बार फिर से बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है. पीड़ितों को रुपये शीघ्र लौटाने की मांग को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी चिटफंड सफर्स एंड एजेंट यूनिटी फोरम, उत्तर बंगाल के अध्यक्ष पार्थ मैत्र ने दी.
उन्होंने कहा कि इस महीने की 31 तारीख को कलकत्ता हाइकोर्ट में मुकदमा दायर किया जायेगा. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस बीच, एजेंटों एवं पीड़ितों ने आज यहां एक रैली निकाली. इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. इनलोगों ने चिटफंड पीड़ितों के रुपये शीघ्र लौटाने की मांग सरकार से की.
संगठन के नेता पार्थ मैत्र ने इस मामले में पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं जताया. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. श्री मैत्र ने कहा कि चिटफंड कंपनियों में पैसा गंवाने वाले निदेशक एवं एजेंट एफआइआर दर्ज कराने जाते हैं, तो उनकी शिकायत नहीं ली जाती है, हालांकि उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इस मामले में शिकायत दर्ज करने की भी अपील की.
उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में चिटफंड कंपनियों ने अपना जाल फैलाया और भोली-भाली जनता का सर्वस्व लूट कर चलते बने. बड़ी संख्या में गरीब लोग इन कंपनियों के शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि कम से कम गरीब लोगों को यथाशीघ्र उनके रुपये लौटा दिया जाना चाहिए.
श्री मैत्र ने कहा कि राज्य सरकार भी चिटफंड पीड़ितों की मदद के लिए कुछ भी नहीं कर रही है. राज्य की तृणमूल सरकार चिटफंड कंपनियों के मालिकों को बचाने में लगी हुई है. पीड़ितों के पैसे शीघ्र नहीं लौटाये जाने की स्थिति में उन्होंने पूरे उत्तर बंगाल में आंदोलन शुरू करने की भी धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










