दो वर्षो तक साथ रख कर यौन शोषण
आसनसोल: दो वर्ष तक पति-पत्नी के बतौर साथ रहने के बाद शादी से इंकार करने तथा घर से भगा देने के मामले में बाराबनी थाना अंतर्गत रेल गेट सिनेमा हॉल के निकट रहनेवाली 21 वर्षीया पीड़िता ने आसनसोल के महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने भादवि की धारा 376, 417, 307 तथा […]
वहां से सुमन उसे रानीगंज स्थित अपने चाचा के घर ले गया. वहां दोनों दो महीने तक रहे. सुमन ने कहा कि वहां पैसे जमा कर रहा है. इसके बाद वह सामाजिक स्तर पर शादी समारोह आयोजित करेगा. लेकिन रानीगंज से भी हटना पड़ा. उन्होंने पांडेश्वर सहित विभिन्न स्थानों पर अपना डेरा डाला. अंत में बर्नपुर के बारी मैदान के पास सुमन के मित्र गोपाल हाजरा के घर में रहना शुरू किया. पीड़िता के अनुसार एक मई,14 को सुमन ने उसके शरीर पर केरोसिन डाल कर उसे जलाने की कोशिश की. लेकिन गोपाल ने उसे बचा लिया. इसके बाद सुमन ने ऐसा करने के लिए माफी मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










