श्यामा प्रसाद का योगदान अभूतपूर्व : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

हुगली. राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे, इसके लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रयास किया था. उनके अभूतपूर्व योगदान के कारण आज वह भारत का अभिन्न अंग है. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 115वी जयंती पर हुगली के बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिराट इलाके में उनके […]

विज्ञापन
हुगली. राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे, इसके लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रयास किया था. उनके अभूतपूर्व योगदान के कारण आज वह भारत का अभिन्न अंग है.
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 115वी जयंती पर हुगली के बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिराट इलाके में उनके जन्मस्थान पर भारतीय जनता पार्टी की और से आयोजित एक कार्यक्रम को राज्यपाल संबोधित कर रहे थे. मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. इस अवसर पर हुगली जिला श्याम प्रसाद मुखर्जी विकास मंच के प्रेसिडेंट सौम्य चटर्जी व कई गणमान्य व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे.

राज्यपाल श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत में 6 जुलाई एक महत्वपूर्ण दिन है ओर आज के ही दिन इस अविभाजित बंगाल के बालागढ़ में एक महान पुरु ष का जन्म हुआ था, जिसने अपना जीवन देश की एकता,अखंडता और रक्षा के लिए बलिदान कर दिया था .

1953 में उन्होंने कश्मीर के आंदोलन को प्रारंभ किया था. उस वक्त अलगाववादी ताकतें देश के नक्शे से कश्मीर को मिटाना चाहती थी और पाकिस्तान उनकी पीठ पर हाथ रख कर उनको प्रोत्साहन दे रहा था. उस समय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक नारा दिया था, एक देश में दो विधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेगा. उनका यह नारा काश्मीर से लेकर इलाहबाद व पूरे देश में व्याप्त हो गया था, जिसके बाद पर्ू देश के जन-जन में देशिभक्त की भावना जागृत हो गयी और पूरा देश एक साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार हो गया. उनके बलिदान के कारण ही आज कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग बना हुआ है. यही नहीं आज अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते, तो पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों को अंगरेजों ने पाकिस्तान को देने की योजना बनायी थी, जो सिर्फ उन्हीं के विरोध के कारण विफल रही. उनके इस बलिदान को आजीवन भुलाया नहीं जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola