राज्य में जल्द खुलेगा पहला संस्कृत विवि

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द यहां राज्य का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय खोला जायेगा. यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी, इसलिए इसके लिए कवायद शुरू कर की गयी है. उन्होंने बताया कि इस […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द यहां राज्य का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय खोला जायेगा. यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दी.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी, इसलिए इसके लिए कवायद शुरू कर की गयी है. उन्होंने बताया कि इस यूनिवर्सिटी का नाम पश्चिम बंग संस्कृत विश्वविद्यालय रखा जायेगा. यूनिवर्सिटी की स्थापना कहां की जाये, इसे लेकर सरकार विचार-विमर्श कर रही है. महानगर में संस्कृत कॉलेज को भी अपग्रेड किया जा सकता है.
इसके साथ ही नदिया जिले में संस्कृत कॉलेज की स्थापना पर विचार किया जा रहा है. इस विश्वविद्यालय में संस्कृत पर गहन अध्ययन कराया जायेगा, ताकि लोग देश के इस प्राचीन भाषा पर रिसर्च भी कर सकें. विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी गठित की है, जिसका चेयरमैन नरसिंहा प्रसाद भादूड़ी को बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola