शिव सेना ने उत्तर बंगाल में किया गोरखालैंड का समर्थन
सिलीगुड़ी. शिव सेना के पूवरेत्तर तथा उत्तर बंगाल कमेटी ने दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य के निर्माण का समर्थन किया है. शिव सेना का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र के लोग काफी लंबे अरसे से इस मांग को लेकर लड़ाई कर रहे हैं और राज्य तथा केन्द्र सरकार को उनकी मांगों पर विचार […]
उक्त बातें शिव सेना उत्तर बंगाल के अध्यक्ष विजन नाग ने कही. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि न केवल अलग गोरखालैंड राज्य की मांग, बल्कि कामतापुरी भाषा को मान्यता देने की मांग का भी वह लोग समर्थन करते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने अपने विभिन्न मांगों को लेकर पूरे उत्तर बंगाल में आंदोलन करने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में डोनेशन बंद करने, अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक बनाने, सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने आदि संबंधित कई मांगों को लेकर सिलीगुड़ी की एसडीओ तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया है. संवाददाता सम्मेलन में सप्तऋषि बनर्जी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










