मोबाइल पुलिस वैन की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुडी. सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड स्थित राजेंद्रनगर कुलीपाड़ा में आज मोबाइल पुलिस वैन सेवा की शुरूआत की गयी. इसका उद्घाटन सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने किया. इस अवसर पर डीसीपी ओजी पाल, भोलानाथ पांडे, पिनाकी मजूमदार आदि सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए […]

विज्ञापन

सिलीगुडी. सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड स्थित राजेंद्रनगर कुलीपाड़ा में आज मोबाइल पुलिस वैन सेवा की शुरूआत की गयी. इसका उद्घाटन सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने किया. इस अवसर पर डीसीपी ओजी पाल, भोलानाथ पांडे, पिनाकी मजूमदार आदि सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर श्री वर्मा ने बताया कि आम लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए ही मोबाइल पुलिस वैन की शुरूआत की जा रही है. इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र भी खोले जा रहे है.

आम लोगों को पुलिस की सेवा आसानी से अपने आसपास के इलाके में मिल सके, इस दिशा में इस सेवा की शुरूआत की गयी है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर गरीब तथा आम लोग थाने में जाने से डरते हैं. ऐसे लोग किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस सहायता केंद्र अथवा मोबाइल पुलिस वैन में दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही 100 नंबर पर फोन करके भी पुलिस की मदद ली जा सकती है. आज इस समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं से भी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola