भूकंप के झटकों ने फिर उड़ायी नींद
सिलीगुड़ी : रविवार सुबह भूकंप के तगड़े झटके ने एकबार फिर लोगों की नींद उड़ा दी. झटकों से केवल सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरा पूवरेत्तर भारत दहल उठा. सुबह करीब 6.45 बजे झटके महसूस किये गये. भौगोलिक विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम का बासुगांव था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव््राता 5.6 मापी गयी. […]
सिलीगुड़ी : रविवार सुबह भूकंप के तगड़े झटके ने एकबार फिर लोगों की नींद उड़ा दी. झटकों से केवल सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरा पूवरेत्तर भारत दहल उठा. सुबह करीब 6.45 बजे झटके महसूस किये गये. भौगोलिक विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम का बासुगांव था.
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव््राता 5.6 मापी गयी. तीन-चार सेकेंड तक झटके महसूस हुए. हालांकि कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं है. गौरतलब है कि दो महीने पहले 25 अप्रैल को नेपाल में आये भीषण भूकंप के झटके को भारत एवं अन्य पड़ोसी देशों ने भी महसूस किया था.
इसके बाद लगातार कई दिनों तक एक के बाद एक झटके महसूस हुए और लोग काफी आतंकित हो उठे थे. अंतिम झटका मई महीने के चौथा सप्ताह में महसूस हुआ था. इसके बाद लोग धीरे-धीरे सामान्य होने लगे थे. लेकिन आज सुबह आये इस तगड़े झटके ने फिर लोगों की नींद उड़ा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










