सिलीगुड़ी में थैलेसिमिया पीड़ित किशोरी के साथ रेप का मामला, परिवार वालों को मिल रही धमकी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के शांति नगर बहू बाजार इलाके में एक थैलेसिमिया पीड़ित किशोरी के साथ एक वृद्ध द्वारा रेप किये जाने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्य पीड़िता के परिवार वालों को डरा-धमका कर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं. इस मामले में जिस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के शांति नगर बहू बाजार इलाके में एक थैलेसिमिया पीड़ित किशोरी के साथ एक वृद्ध द्वारा रेप किये जाने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्य पीड़िता के परिवार वालों को डरा-धमका कर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं.

इस मामले में जिस 68 वर्षीय वृद्ध प्रफुल्ल हाजरा की गिरफ्तारी हुई है, वह तृणमूल कांग्रेस का सक्रिय नेता है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक पीड़िता के परिवार वालों को डरा-धमका रहे हैं. कांग्रेस ने पीड़िता के परिवार वालों को सुरक्षा देने की मांग की है. कांग्र्रेस के जिला अध्यक्ष तथा माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर मालाकार के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भक्तिनगर थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

इस संबंध में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शंकर मालाकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इस मामले में आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता प्रफुल्ल हाजरा की गिरफ्तारी हुई है, तभी से पीड़िता के परिवार वालों पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा अत्याचार किया जा रहा है. घर वालों को डराया-धमकाया जा रहा है. रात में पीड़िता के घर पर पत्थरबाजी की जा रही है. श्री मालाकार ने तृणमूल के ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता के परिवार वालों को सुरक्षा देने की मांग की.

क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शांतिनगर बहू बाजार इलाके में एक 16 वर्षीय थैलेसिमिया बीमारी से पीड़ित किशोरी के साथ बलात्कार की घटना घटी थी. आरोप है कि एक अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी तथा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रफुल्ल्र हाजरा ने इस घटना को अंजाम दिया था. प्रफुल्ल हाजरा उसी इलाके में रहता है और पीड़िता उसे दादू कहती थी. बलात्कार की इस घटना का खुलासा तीन दिनों बाद हुआ था. पुलिस से जब मामले की शिकायत की गई तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया था. काफी जद्दोजहद तथा विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में बंद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola