महकमा परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग
सिलीगुड़ी. कांग्रेस ने महकमा परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक शंकर मालाकार ने आज इस मुद्दे को लेकर दाजिर्लिंग के जिला शासक को एक ज्ञापन दिया. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि महकमा परिषद चुनाव नहीं होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र […]
सिलीगुड़ी. कांग्रेस ने महकमा परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक शंकर मालाकार ने आज इस मुद्दे को लेकर दाजिर्लिंग के जिला शासक को एक ज्ञापन दिया.
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि महकमा परिषद चुनाव नहीं होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे करीब 12लाख लोगों की आबादी विभिन्न सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं. इसके साथ ग्रामीण इलाकों में जनप्रतिनिधियों के नहीं रहने की वजह से विभिन्न विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. ज्ञापन देने के बादसंवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री मालकार ने कहा कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद की मियाद एक वर्ष पहले ही खत्म हो चुकी है.
उसके बाद भी राज्य की तृणमूल सरकार ने चुनाव कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की. जिसकी वजह से महकमा परिषद इलाके में रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल की समस्या लेकर बिजली की समस्या, स्वास्थ्य सेवा एवं सड़कों की स्थिति बदहाल है. इसके साथ ही मनरेगा योजना का काम भी रूका हुआ है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महकमा परिषद चुनाव को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीति कर रही हैं. महकमा परिषद चुनाव शीघ्र नहीं होने की स्थिति में उन्होंने आंदोलन की भी धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










