जवानों ने उत्साह के साथ किया योग
सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय की 41वीं वाहिनी रानीडांगा के तिस्ता स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया. समारोह में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा प्रशिक्षण केन्द्र, रानीडांगा और क्षेत्र संगठक कार्यालय रानीडांगा के कार्मिकों ने मिलकर सामूहिक रूप से योग किया. इस योग में सामूहिक रूप […]
इस योग में सामूहिक रूप से 450 अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया. समारोह में उपस्थित श्री असीम कुमार मल्लिक, उपमहानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को मनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला. सभी कार्मिकों को अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने, मानसिक तनाव, व्यग्रता, कुंठा, क्रोध पर नियंत्रण करने के साथ-साथ शारीरिक कौशल बढ़ाने के लिए नियमित रूप से योग करने की उन्होंने सलाह दी. सुधीर वर्मा, सेनानायक 41वीं वाहिनी, रानीडांगा ने इस समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं अन्य गणमान्य आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा भविष्य में बल कार्मिकों के सामने आने वाले चुनौतियों से निडर होकर लड़ने एवं योग की आवश्यकता पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










