10 सालों से बेहाल है 10 किलोमीटर सड़क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज अंतर्गत 10 नंबर मालगांव ग्राम पंचायत के अधीनस्थ कुनोर भाया मालगांव होकर रायगंज के वेलागंज व ताहेरपुर तक करीब 10 किलोमीटर सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों में रोष है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 10 सालों से इस सड़क की दयनीय दशा है. यह सड़क […]
विज्ञापन
कालियागंज. उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज अंतर्गत 10 नंबर मालगांव ग्राम पंचायत के अधीनस्थ कुनोर भाया मालगांव होकर रायगंज के वेलागंज व ताहेरपुर तक करीब 10 किलोमीटर सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों में रोष है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 10 सालों से इस सड़क की दयनीय दशा है.
यह सड़क वाहनों के चलने के काबिल नहीं है. साइकिल, मोटर साइकिल, भुटभुटी, ट्रेकर आदि वाहनों को चलने में काफी दिक्कतें होती है. इस सड़क से रोजाना करीब 25 गांव के सैंकड़ों लोग यातायात करते हैं. कुनोरहाट, फुट्टी, वेलागंज, मालगांव, ताहेर पुर समेत कई गांव के लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं. सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गयी है कि पक्की सड़क कच्ची सड़क में तब्दील हो गयी है. सड़क से पीच गायब हो गया है. सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है.
स्कूली बच्चों को साइकिल लेकर चलने में समस्याएं हो रही है. वर्षा में यह रास्ता और रास्ता नहीं बल्कि छोटे छोटे तालाब में परिणत हो जायेगा. कालियागंज पंचायत समिति के अध्यक्ष हीरू राय ने बताया कि सड़क की बदहाली के बारे में बार बार जिला परिषद को मौखिक व लिखित रूप से शिकायत किये जाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ. स्थानीय लोग कुनोर भया मालगांव होकर रायगंज जाने वाली सड़क खराब होने के कारण कुनोर से 25 किलोमीटर घुम कर रायगंज आते-जाते हैं. इससे रुपये व समय दोनों की बर्बादी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आम लोगों के हित में सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










