एटक समर्थित टैक्सी यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल का भाकपा ने किया समर्थन, कहा उचित है टैक्सी हड़ताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता. टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान व उनकी कई मांगों को लेकर एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन और वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय टैक्सी हड़ताल को भाकपा राज्य कमेटी ने उचित ठहराया है. जारी विज्ञप्ति के माध्यम से भाकपा के राज्य सचिव प्रबोध पंडा ने कहा कि […]
विज्ञापन
कोलकाता. टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान व उनकी कई मांगों को लेकर एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन और वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय टैक्सी हड़ताल को भाकपा राज्य कमेटी ने उचित ठहराया है. जारी विज्ञप्ति के माध्यम से भाकपा के राज्य सचिव प्रबोध पंडा ने कहा कि टैक्सी चालकों की मांगों को लेकर एटक समर्थित टैक्सी संगठन काफी अरसे से आंदोलनरत हैं. आंदोलन का नतीजा रहा कि टैक्सी रिफ्यूजल के मामलों में थोड़ी रियायत दी गयी, लेकिन अन्य लंबित समस्याओं व मांगों का निबटारा नहीं हो पाया.
उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार का रवैया काफी उदासीन है. चालकों की करीब 14 सूत्री मांगों को लेकर राज्य के परिवहन सचिव को ज्ञापन दिया गया था लेकिन उन मांगों को पूरा करने की पहल राज्य सरकार व प्रशासन की ओर से नहीं की गयी. मूल मांगों के निबटारे की बात छोड़ दी जाये टैक्सी चालकों पर होने वाला जुल्म बढ़ता ही जा रहा है. टैक्सी चालक आंदोलन के लिए मजबूर हैं.
टैक्सी आंदोलन में एटक समर्थित टैक्सी संगठनों की भूमिका का भाकपा राज्य कमेटी सराहना करती है और पार्टी एकदिवसीय टैक्सी हड़ताल का समर्थन करती है. साथ ही भाकपा के राज्य सचिव ने कहा कि उम्मीद है कि टैक्सी चालकों के लगातार आंदोलनों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेतृत्व वाली राज्य सरकार अब उनकी समस्याओं के समाधान व मांगें पूरी करने में विलंब नहीं करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










