माकपा पार्षदों के दलीय नेता के नाम का एलान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नवगठित वाम बोर्ड के माकपा पार्षदों के दलीय नेता के रूप में दो नंबर वार्ड की माकपा पार्षद स्निग्धा हाजरा के नाम पर पार्टी ने सर्वसम्मति से मोहर लगायी है. स्निग्धा के नाम का ऐलान आज हिलकार्ट रोड स्थित जिला पार्टी मुख्यालय अनिल विश्वास भवन में माकपा के वरिष्ठ नेता […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नवगठित वाम बोर्ड के माकपा पार्षदों के दलीय नेता के रूप में दो नंबर वार्ड की माकपा पार्षद स्निग्धा हाजरा के नाम पर पार्टी ने सर्वसम्मति से मोहर लगायी है. स्निग्धा के नाम का ऐलान आज हिलकार्ट रोड स्थित जिला पार्टी मुख्यालय अनिल विश्वास भवन में माकपा के वरिष्ठ नेता जीवेश सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि स्निग्धा पार्टी की एक जिम्मेदार व कर्मठ महिला नेतृ है. इससे पहले भी निगम के वाम बोर्ड के समय स्निग्धा ने दलीय नेता का दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया था. स्निग्धा के पिछले कार्यकुशलता को देखते हुए ही पार्टी ने यह महत्वपूर्ण दायित्व उसे सौंपी है.
ममता सरकार की अराजकता-अत्याचार-आतंक-अन्याय के विरुद्ध होगा बृहत्तर आंदोलन : माकपा के वरिष्ठ नेता जीवेश सरकार ने मीडिया को बताया कि ममता सरकार की अराजकता-अत्याचार-आतंक-अन्याय के विरूद्ध पार्टी वृहत्तर आंदोलन करेगी. 12 जून से 26 जून तक विभिन्न तरीकों से यह आंदोलन होगा. इस दौरान प्रतिवाद रैली, जनसभा, पथ सभा आयोजित किये जायेंगे. श्री सरकार ने बताया कि आंदोलन का मुख्य मुद्दा जल्द महकमा परिषद चुनाव व पंचायत चुनाव करवाने की मांग होगी. उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी चुनाव नहीं हो रहा. इस वजह से ग्रामीणों का बुरा हाल है. सरकार ने एक साल से प्रशासक नियुक्त कर रखा है. इस वजह से ग्रामों में नागरिक परिसेवा पूरी तरह ठप्प है. एक ओर महंगाई मार तो दूसरी ओर सरकार की उदासीनता के कारण गरीब किसान व चाय बागानों के श्रमिकों को भुगतनी पड़ रही है.
किसान व चाय श्रमिक भूखमरी के शिकार हो रहे हैं. साथ ही तृणमूल सरकार के नेता-मंत्री सत्ता व अपने रूतबे का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर वामपंथी नेता-कार्यकर्ता व समर्थकों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और बेवजह हेरान-परेशान किया जा रहा है. श्री सरकार ने बताया कि 200 से भी अधिक वामपंथियों के खिलाफ विभिन्न थानों में झूठे मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वाम मोरचा के सभी घटक दल एकजुट होकर आंदोलन करेंगे.
वामो 26 क ो मनायेगा गणतंत्र रक्षा दिवस
माकपा नेता जीवेश सरकरार ने आज मीडिया को बताया कि वाममोरचा आगामी 26 जून को गणतंत्र रक्षा दिवस के रुप में मनायेगा. हर साल इसी दिन वामपंथी पूरे देश में गणतंत्र रक्षा दिवस मनाते हैं. इस दिन सिलीगुड़ी व आस-पास के सभी इलाकों में रैलियां निकाली जायेगी. साथ ही जन सभाओं व पथ सभाओं का भी आयोजन किया जायेगा. श्री सरकार ने बताया कि आगामी तीन जुलाई को पार्टी के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र सिलीगुड़ी दौरे पर आ रहे हैं. इस दिन वह सिलीगुड़ी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी की केंद्रीय सभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










