बाबूपाड़ा में वृद्ध ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा में एक 62 वर्षीय अधेड़ ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खबर फैलते ही घटनास्थल पर इलाकेवासियों की भारी भीड़ इकट्टी हो गयी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए लाश को अपने कब्जे में कर लिया. पुलिस ने मृतक का […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा में एक 62 वर्षीय अधेड़ ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खबर फैलते ही घटनास्थल पर इलाकेवासियों की भारी भीड़ इकट्टी हो गयी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए लाश को अपने कब्जे में कर लिया.

पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया. मृतक की शिनाख्त सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी संजय गोस्वामी (62) के रुप में हुई है. उनक ा लड़का जीप गोस्वामी ने बताया कि वह और मां शुक्रवार को मालबाजार घूमने गये थे.

घर में पापा के अलावा और कोई नहीं था. आज सुबह करीब 10.30 बजे जब घर वापस आये, तो घर के भीतर काफी दरुगध फै ली हुई थी. मकान के दुसरे मंजिले पर पहुंचने पर देखा कि पापा बरामदे की छत से गले में फंदा लगाकर झूले हुए है. वहीं, इंस्पेक्टर अचिंत दास का कहना है कि मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइडनोट बरामद नहीं हुई है. पुलिस घटनाक्रम के हरेक बिंदुओं को केंद्रित कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola