चित्रकारी कार्यशाला का मंत्री ने किया शुभारंभ
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में आज से शुरु हुआ चित्रकारी कार्यशाला का उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने एक समारोह के दौरान शुभारंभ किया. राज्य सरकार के जिला सूचना व संस्कृति विभाग के पहल पर आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच (टाउन हॉल) में आज से शुरु हुआ चित्रकारी कार्यशाला का उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने एक समारोह के दौरान शुभारंभ किया. राज्य सरकार के जिला सूचना व संस्कृति विभाग के पहल पर आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि सिलीगुड़ी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में बेहतर चित्रकारों की कोई कमी नहीं हैं. जरुरत है एक बेहतर प्लेटफॉर्म की.
जब-तक उन्हें कोई मौका नहीं दिया जायेगा, तब-तक ऐसे उम्दा चित्रकार गुमनाम रहेंगे. इन्हें उभारने के लिए ही यह कार्यशाला आयोजित की गयी है.
इस तरह के कार्यक्रम उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा नाटय़ कलाकारों के लिए भी सरकार की योजनाओं से श्री देव ने लोगों को अवगत कराया. विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्यशाला सात दिनों तक आयोजित की जायेगी. इस दौरान तजुर्बेकार चित्रकार प्रतिभागी उभरते चित्रकारों को प्रशिक्षण देंगे और चित्रकारी की के विभिन्न पहलुओं से रु-ब-रु करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










