उत्तर बंगाल केंद्र ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जैव तकनीकि विभाग के अध्यक्ष डॉ रणधीर चक्रवर्ती उपस्थित थे. उन्हाेंने जलवायु परिवर्तत के जैव विविधता पर प्रभाव विषय पर एक लोकप्रिय व्याख्यान दिया. उन्होंने अपने संबोधन में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जैव तकनीकि विभाग के अध्यक्ष डॉ रणधीर चक्रवर्ती उपस्थित थे. उन्हाेंने जलवायु परिवर्तत के जैव विविधता पर प्रभाव विषय पर एक लोकप्रिय व्याख्यान दिया.

उन्होंने अपने संबोधन में पारिस्थितिक संतुलन और पृथ्वी के सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्यवय राम स्वरुप ने अपने वक्तव्य में प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग हेतु व्यक्तिगत स्तर पर सतत सार्थक प्रयास की आवश्यकात को रेखांकित किया और संपूर्ण पृथ्वी के संसाधनों और जैव विविधता को संरक्षित संबर्धित करने की आवश्यकता पर बलदिया तकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके.

इस अवसर पवर विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण पर एक फिल्म शो का प्रदर्शन किया गया. प्रकृति पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विजेता विद्यार्थियां को पुरस्कार के तौर पर पौधे दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola