पहली बोर्ड मीटिंग 16 जून को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी नगर निगम दिलीप सिंह करेंगे अध्यक्षता सभी पार्षदों को देंगे चिट्ठी सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में बोर्ड मीटिंग की अनिश्चता पर विराम लगाते हुए नवनियुक्त चैयरमेन दिलीप सिंह ने इसे16 जून को आयोजित किये जाने का एलान किया है. आज एक विशेष भेंट वार्ता के दौरान यह जानकारी श्री सिंह ने प्रभात खबर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी नगर निगम
दिलीप सिंह करेंगे अध्यक्षता
सभी पार्षदों को देंगे चिट्ठी
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में बोर्ड मीटिंग की अनिश्चता पर विराम लगाते हुए नवनियुक्त चैयरमेन दिलीप सिंह ने इसे16 जून को आयोजित किये जाने का एलान किया है.
आज एक विशेष भेंट वार्ता के दौरान यह जानकारी श्री सिंह ने प्रभात खबर को दी. निगम चुनाव के बाद गठित वाम बोर्ड की यह पहली मीटिंग होगी. श्री सिंह ने बताया कि 16 जून यानी मंगलवार को होने जा रहे इस मीटिंग की जानकारी सभी 47 पार्षदों को चिट्ठी के मार्फत दी जायेगी. उन्होंने बताया कि समय से पहले ही सभी पार्षदों के पास चिट्ठी पहुंच जायेगी और बोर्ड मीटिंग की सूचना मिल जायेगी.
उन्होंने सत्र 2015 की पहली बोर्ड मीटिंग में नवनियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य समेत तृकां के 17, कांग्रेस के चार, भाजपा के दो व निर्दल के एक पार्षद के उपस्थित रहने की संभावना जतायी है. श्री सिंह ने कहा कि इस पहले बोर्ड मीटिंग में जनहित व जनगण के विकास को लेकर विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव सभी पार्षदों के सामने रखा जायेगा और सबों की सहमति से पास कराने की कोशिश भी की जायेगी. दूसरी ओर पहले बोर्ड मीटिंग में ही विरोधी पार्षद ठप्प नागरिक परिसेवा व पेयजल आपूर्ति में हो रही समस्याओं को जोरदार तरीके से उठायेंगे और इनके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर भी विपक्ष बोर्ड को घेरने की तैयारी में है.
विदित हो कि इस सभी मुद्दों पर विपक्ष के नेता नांटू पाल के नेतृत्व में कल ही तृकां के पार्षदों ने निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया से शिकायत की थी और ज्ञापन भी सौंपा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










