गुरूंग की सुरक्षा बढ़े : गोजमुमो

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) ने दार्जिलिंग हिल्स के पुलिस अधीक्षक से जीटीए के मुख्य कार्यकारी बिमल गुरंग की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है और उनके काफिले पर दो दिन पहले हुए कथित हमले की निंदा की है. जीटीए के मुख्य कार्यकारी गुरूंग का दरजा राज्य के कैबिनेट मंत्री के बराबर है. […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) ने दार्जिलिंग हिल्स के पुलिस अधीक्षक से जीटीए के मुख्य कार्यकारी बिमल गुरंग की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है और उनके काफिले पर दो दिन पहले हुए कथित हमले की निंदा की है. जीटीए के मुख्य कार्यकारी गुरूंग का दरजा राज्य के कैबिनेट मंत्री के बराबर है.
गोजमुमो के महासचिव रोशन गिरि के हस्ताक्षरवाले ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जीटीए के मुख्य कार्यकारी को घूम स्टेशन के निकट जीएनएलएफ के समर्थकों ने रास्ते में रोक लिया. समर्थकों ने शराब पी रखी थी. उन्होंने जीटीए के मुख्य कार्यकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन पर हमला करने की भी कोशिश की. ज्ञापन गुरुवार को सौंपा गया. गिरि ने कहा कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब जीएनएलएफ के समर्थक सुभाष घीसिंग के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद दार्जिलिंग से वापस लौट रहे थे, जबकि जीटीए के मुख्य कार्यकारी एक सड़क परियोजना का शिलान्यास करने के बाद मानेभंजयांग से दार्जिलिंग आ रहे थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्य प्रताप यादव ने कहा कि घूम में क्या हुआ, इस बात की जांच की जा रही है.
एएसपी ने कहा : जहां तक जीटीए के मुख्य कार्यकारी की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी गोजमुमो की मांग की बात है, तो हम पहले स्थिति का जायजा लेंगे. गोजमुमो के सहायक सचिव विनय तमांग ने कहा : हम हमारे अध्यक्ष पर हमला करनेवाले जीएनएलएफ के कार्यकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं. यदि उन्हें 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो हम व्यापक पैमाने पर आंदोलन करेंगे. गिरि ने ज्ञापन देने के बाद कहा : जिला प्रशासन व पुलिस दोनों को गुरूंग के कार्यक्रम की जानकारी थी. सुरक्षा की जिम्मेवारी उनकी थी.
यह सुनिश्चित करना जिला पुलिस की जिम्मेदारी है कि जीटीए के मुख्य कार्यकारी आजादी से आ जा सकें, खासकर तब जब विपक्षी राजनीतिक दल की कोई रैली या कार्यक्रम आयोजित हो. जीएनएलएफ ने जीजेएम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गुरूंग के काफिले के साथ चल रहे जीएएम के समर्थकों ने जीएनएलएफ कार्यकर्ताओं पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola