दार्जिलिंग ट्वाय ट्रेन की सवारी हुई महंगी

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : अब दाजिर्लिंग में छुक-छुक ट्रेन की सवारी के लिए आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी.18 फरवरी यानी बुधवार से ही दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के किराये में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. अब से डीजल जॉय राइड ट्रेन में दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन से घुम रेलवे स्टेशन तक सफर करने के लिए 695 […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : अब दाजिर्लिंग में छुक-छुक ट्रेन की सवारी के लिए आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी.18 फरवरी यानी बुधवार से ही दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के किराये में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. अब से डीजल जॉय राइड ट्रेन में दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन से घुम रेलवे स्टेशन तक सफर करने के लिए 695 रुपये व कोल जॉय राइड में सफर करने पर 1165 रुपये भुगतान करना होगा.
वही पहले जहां पूरी ट्वाय ट्रेन रिजर्व करने के लिए 22 हजार रुपये लगते थे, अब उसे बढ़ा कर 57 हजार रुपये कर दिया गया है. इस बारे में डीएचआर के एरिया मैनेजर नगेंद्र मोहन ने बताया कि ट्वाय ट्रेन में पहाड़ के उच्च चोटियों का भ्रमण का मजा मिलता है. इसलिए यह सामान्य बढ़ोत्तरी पर्यटकों के लिए कोई मायने नहीं रखता है.
दूसरी ओर, दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक देवान ने खेद प्रकट करते हुए बताया कि अचानक टिकट का मूल्य बढ़ा दिये जाने से पर्यटन पर असर पड़ेगा.
पर्यटकों का आगमन कम होने की संभावना है. बांग्लादेश से दार्जिलिंग घुमने आये हसन जावेद ने बताया कि 10 लोगों की टोली के साथ वह यहां घुमने आये है. उनलोगों ने ट्वाय ट्रेन पर सवारी करने का मन बनाया था, लेकिन टिकट का मूल्य सुन कर हमने प्लान रद्द कर दिया. टिकट का मूल्य सुन कर वे हैरान रह गये. ट्वाय ट्रेन का किराया अचानक बढ़ा दिये जाने से स्थानीय लोग व पर्यटक नाखुश नजर आ रहे हैं. उल्लेखनीय है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक दार्जिलिंग में आते हैं और यहां का मुख्य आकर्षण ट्वाय ट्रेन की सवारी का मजा लेते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola