सिलीगुड़ी नगर निगम: तृणमूल ने शुरू किया चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों की घोषणा मार्च में

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की मियाद खत्म होने के बाद वर्तमान प्रशासक की भी मियाद खत्म हो गई है. 14 फरवरी को प्रशासक की मियाद खत्म होने के बाद से सिलीगुड़ी नगर निगम के भविष्य को लेकर राज्य सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है. ऐसे माहौल के बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की मियाद खत्म होने के बाद वर्तमान प्रशासक की भी मियाद खत्म हो गई है. 14 फरवरी को प्रशासक की मियाद खत्म होने के बाद से सिलीगुड़ी नगर निगम के भविष्य को लेकर राज्य सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

ऐसे माहौल के बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अभी से ही सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. विभिन्न स्थानों पर चुनावी प्रचार भी शुरू हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने एक महीने के अंदर सभी 47 वार्डो में दीवार लेखन के साथ ही पोस्टरिंग आदि करने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस को वोट देने के लिए दीवार लेखन का काम किया गया है.

इसमें प्रार्थी के नाम के स्थान को रिक्त रखा गया है. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 में कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वोट देने की अपील कर दीवार लेखन किया गया है. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव मदन भट्टाचार्य ने कहा है कि पार्टी के कोर कमेटी की एक बैठक उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव की अध्यक्षता में हुई थी और उसके बाद ही सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी 47 वार्डो में दीवार लेखन का काम शुरू करने का निणर्य लिया गया. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने दावा किया कि सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव में दो तिहाई बहुमत से तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी.

श्री भट्टाचार्य ने आगे बताया कि अभी तक हालांकि उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किये गये हैं, लेकिन 10 मार्च तक सभी 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. इसीलिए वर्तमान में जो दीवार लेखन का काम हो रहा है उसमें उम्मीदवारों के नाम को रिक्त रखा गया है. एक बार उम्मीदवार तय होने के बाद उस स्थान को भर दिया जायेगा. श्री भट्टाचार्य ने कांग्रेस बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर गंगोत्री दत्ता के नेतृत्व में सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ. तमाम नागरिक सेवाओं की उपेक्षा की गई. सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस का बोर्ड पर कब्जा होना जरूरी है.

अपने चुनावी रणनीति के संबंध में श्री भट्टाचार्य ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में उत्तर बंगाल विकास मंत्रलय के द्वारा विकास के जितने काम किये जा रहे हैं उसको सामने रखकर वह लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले 34 वर्षो में सिलीगुड़ी का उतना विकास नहीं हुआ, जितना विकास वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है. श्री भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में यह लोग तृणमूल कांग्रेस को कोई टक्कर नहीं दे सकेंगे. राज्य में वनगांव लोकसभा तथा कृष्णानगर विधानसभा चुनावों के परिणाम से भाजपा को अपनी शक्ति का अहसास हो गया होगा. इन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत से स्पष्ट है कि भाजपा की राज्य में कोई लहर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola