बाइक रोमियों की हीरोगीरी पर अब लगेगी लगाम

Updated:
विज्ञापन

मालदा: बाइक रोमियो की हिरोपंथी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में मुहिम छेड़ दी है. लापरवाही से वाहन चलाने, चलती बाइक से लड़कियों को छेड़छाड़ व नियमों का उल्लंघन कर बाइक चलाने पर रोकथाम लगाने के लिए ही पुलिस ने यह अभियान चलाया है. मालदा शहर के विभिन्न इलाकों में इंग्लिशबाजार […]

विज्ञापन
मालदा: बाइक रोमियो की हिरोपंथी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में मुहिम छेड़ दी है. लापरवाही से वाहन चलाने, चलती बाइक से लड़कियों को छेड़छाड़ व नियमों का उल्लंघन कर बाइक चलाने पर रोकथाम लगाने के लिए ही पुलिस ने यह अभियान चलाया है.

मालदा शहर के विभिन्न इलाकों में इंग्लिशबाजार थाना पुलिस के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. मिशन रोड इलाके में पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में डीएसपी व इंग्लिशबाजार थाना के आइसी उपस्थित थे. मिशन रोड इलाके से पुलिस ने 25 बाइक जब्त कर लिया. बाइक चालकों को भी इस मामले में जागरूक किया गया. उल्लेखनीय है कि काफी दिनों से मालदा शहर में लापरवाही के साथ बाइक चलायी जा रही है.

हमेशा ही दुर्घटना घट रही है. विद्यार्थी से लेकर आम लोग भी बाइक के धक्के से घायल हो रहे हैं. मौत की घटना भी घट रही है. आज सुबह मालदा शहर के झलझलिया इलाके में बाइक के धक्के से दो माध्यमिक परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनके मुंह पर गंभीर चोट आयी है.

मेडिकल कॉलेज में दो छात्रओं का इलाज कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली सड़क पर शाम के बाद से ही बाइक रोमियों की हिरोगीरी शुरू हो जाती है. बाइक हीरो को बाइक सड़क के किनारे स्टैंड कर सिगरेट की धुआं छोड़ते देखा जाता है. कम उम्र के युवा ही ज्यादा हंगामा मचा रहे है. बाइक चालकों की दादागीरी के चलते आम लोग सड़क से चल-फिर नहीं पा रहे हैं.

मालदा शहर में दिन-ब-दिन जिस तरह से बाइक चालकों का दबदबा बढ़ रहा है, उससे शहरवासी परेशान है. शहरवासियों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है. बेपरहवाह रूप से बाइक चलाये जाने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं घट रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर अमीर घराने के बिगड़े हुए बच्चे नामी-दामी कंपनी की बाइक लेकर हुड़दंगबाजी करने में जुट गये है. कम उम्र की लड़कियां भी इस हुड़दंगबाजी से पीछे नहीं है. सड़क खाली मिलते ही लगायी जाती है रेस की बाजी. यह रेस की बाजी कितनी भयावह हो सकती है, इससे बच्चे वाकिफ नहीं है.

जारी रहेगा अभियान
पुलिस-प्रशासन की ओर से कानून तोड़ कर बाइक चलाने वालों के खिलाफ अब से कठोर कदम उठाया जा रहा है. बाइक की इस रेस में शामिल इंग्लिशबाजार थाना के अफसर तरुण साहा ने बताया कि मिशन रोड इलाके में ज्यादातर समय बाइक सवारों का दबदबा बढ़ रहा है. मिशन रोड इलाके से 25 बाइक पुलिस ने जब्त कर लिया है. हेलमेट नहीं पहन कर बाइक चलाने व एकसाथ तीन लोगों को बाइक से ले जाने के अलावा अन्य आवश्यक विषयों की जांच-पड़ताल की जा रही है. पूरे शहर में पुलिस-प्रशासन की ओर से इस तरह का अभियान चलाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी ने बताया कि बेपरवाह रूप से वाहन चलाये जाने को लेकर विभिन्न खेमों से शिकायतें मिल रही है. इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola